रात के अंधेरे में सब्जी चोरी करते धराया चोर

राबनी थाना इलाके के भनोड़ा में एक व्यक्ति को रात में खेत से सब्जियां चुराते हुए रंगे हाथों स्थानीय ने पकड़, बाराबनी पुलिस के हवाले कर दिया। वही मौके से अन्य दो साथी फरार हो गये।  

author-image
Jagganath Mondal
New Update
Vegetable theft

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़: बाराबनी थाना इलाके के भनोड़ा में एक व्यक्ति को रात में खेत से सब्जियां चुराते हुए रंगे हाथों स्थानीय ने पकड़, बाराबनी पुलिस के हवाले कर दिया। वही मौके से अन्य दो साथी फरार हो गये।  

स्थानीय लोगो के अनुसार बाराबनी ग्राम पंचायत के भनोड़ा गांव में पिछले तीन महीनों से रात के समय खेतों से कच्ची सब्जियों की चोरी की घटनाएं हो रही हैं। जिससे गांव के किसान निराश हो जाएं।  और काफी नुकसान झेल रहे थे। करीब 50 किसान परिवार सब्जी की खेती करके अपना गुजारा करते हैं। और सब्जी चोरी के कारण उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था।

स्थानीय किसान दीपक मंडल ने बताया कि पिछले तीन महीने से सब्जी चोरी की घटनाएं हो रही हैं। कल रात तीन लोग सब्जियां चुराने आए और स्थानीय किसानों ने उनमें से एक को पकड़ लिया। बाकी दो भाग गये। बाराबनी पुलिस थाने को सूचना दी गई। बाराबनी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया गया।