/anm-hindi/media/media_files/2025/10/29/salanpur-news-2025-10-29-18-36-56.jpg)
The Padaye Samadhan program was successfully organized
राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़ : सालानपुर प्रखंड के रूपनारायणपुर पंचायत अंतर्गत महावीर कॉलोनी में बुधवार को आसनसोल नगर निगम के मेयर सह बाराबनी विधायक बिधान उपाध्याय की मौजूदगी में"पाड़ाये समाधान" कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम दो बूथों पर आयोजित हुआ, जिसमें क्षेत्र के निवासियों की समस्याओं का सुन कर समाधान का प्रस्तव को रखा गया।
मोके पर सालानपुर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के उपाध्यक्ष भोला सिंह, सालानपुर पंचायत समिति के अध्यक्ष कैलाश पति मंडल और उपाध्यक्ष बिद्युत मिश्रा समेत कई अन्य मौजूद थे।
कार्यक्रम के दौरान, विधायक बिधान उपाध्याय ने रूपनारायणपुर पंचायत के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर कई शेडों और हाई मास्ट लाइटों का भी उद्घाटन एवं शिल्यानस किया, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएँ मिलेंगी। इसके अतिरिक्त, उन्होंने पीठाकेयारी क्षेत्र में जगद्धात्री पूजा मंडप में माँ का आशीर्वाद लिया एवं गरीब लोगों के बीच कंबल वितरित किए, जो ठंड के मौसम में उन्हें राहत प्रदान करेगा।
मेयर बिधान उपाध्याय ने ज़ोर देकर कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देशानुसार क्षेत्र में विकास कार्य लगातार जारी हैं। रूपनारायणपुर पंचायत के सभी क्षेत्रों में आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध हों इसके लिए प्रयास किया जा रहा है।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)