/anm-hindi/media/media_files/2025/10/29/satrkta-2910-2025-10-29-17-15-24.jpg)
Seminar organized on the topic 'Vigilance is our shared responsibility'
राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़ : सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 के अनुपालन क्रम में मैथन डैम परियोजना में बुधवार को 'सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी' विषय पर एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का उद्घाटन कार्यपालक निदेशक (सिविल) एवं परियोजना प्रधान सुमन प्रसाद सिंह ने किया। अपने संबोधन में, परियोजना प्रधान ने सतर्कता से संबंधित विषयों पर प्रकाश डालते हुए कार्मिकों की सत्यनिष्ठा को संगठन के प्रति अनिवार्य बताया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि संगठन की सफलता के लिए प्रत्येक कर्मचारी का ईमानदार होना अत्यंत महत्वपूर्ण है।
मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी (पूर्वी क्षेत्र) एस. एन. रॉय मुख्य वक्ता के रूप में व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने सतर्कता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भ्रष्टाचार-मुक्त समाज की स्थापना के लिए प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कार्यस्थल पर ईमानदारी, पारदर्शिता एवं नैतिक मूल्यों के पालन को किसी भी संगठन की प्रगति का आधार बताया।
संगोष्ठी में वरिष्ठ महाप्रबंधक जयंत दत्त, ए. के. झा, महाप्रबंधक शैलेश गुप्ता, धर्मदास त्रिपाठी सहित सभी विभाग अध्यक्ष व अनुभाग प्रधानों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन सतर्कता अधिकारी अनुपम मजूमदार ने किया, जिन्होंने कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों को सुव्यवस्थित तरीके से संयोजित किया।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)