खूंटी पूजा के साथ दुर्गा महोत्सव की शुरुआत

अरविंद नगर सार्वजनिक दुर्गापूजा महोत्सव समिति ने उलटा रथ यात्रा की शुभ अवसर पर आसनसोल नगर निगम मेयर सह बाराबनी विधायक बिधान उपाध्याय के हाथों खूंटी पूजन के साथ 26वें वर्ष दुर्गा महोत्सव की शुरुआत की।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
Durga Puja Mahotsav Samiti

Durga Puja Mahotsav Samiti

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़ : अरविंद नगर सार्वजनिक दुर्गापूजा महोत्सव समिति ने उलटा रथ यात्रा की शुभ अवसर पर आसनसोल नगर निगम मेयर सह बाराबनी विधायक बिधान उपाध्याय के हाथों खूंटी पूजन के साथ 26वें वर्ष दुर्गा महोत्सव की शुरुआत की।

इस दौरान जिला परिषद कर्मध्यक्ष मोहम्मद अरमान, सालानपुर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के उपाध्यक्ष भोला सिंह, महिला तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष अपर्णा रॉय समेत अन्य उपस्थित थे।