बाराबनी में कन्याश्री’ योजना की 12वीं वर्षगांठ पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

बाराबनी प्रखंड प्रशासन के तत्वाधान में गुरुवार कन्याश्री’ योजना की 12वीं वर्षगांठ पर गुरुवार जिला स्तर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
Kanyashree

Kanyashree Prakalpa

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़ : बाराबनी प्रखंड प्रशासन के तत्वाधान में गुरुवार कन्याश्री’ योजना की 12वीं वर्षगांठ पर गुरुवार जिला स्तर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के पूर्व मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी  के कन्याश्री योजना के 12वीं वर्षगांठ पर कोलकाता में  आयोजित कार्यक्रम की लाइव प्रसारण हुआ। 

जहाँ मुख्य रूप से आसनसोल नगर निगम मेयर सह बाराबनी विधायक बिधान उपाध्याय, पश्चिम बर्धमान जिला शासक पोन्नाबलम एस.(आईएएस), जिला परिषद अध्यक्ष बिस्वनाथ बाउरी, आसनसोल उप विभागीय अधिकारी बिस्वजीत भट्टाचार्य, जमुरिया विधायक हरेराम सिंह, प्रखंड बीडीओ शीलादित्य भट्टाचार्य समेत जिला परिषद कर्मध्यक्ष, पंचायत समिति सदस्य एवं अन्य उपस्थित थे।

कार्यक्रम का सुभारम्भ मुख्यातिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मंच से 5 छात्रओं को कन्याश्री योजना के तहत चेक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। एवं जिले में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे कॉलेज एवं स्कूलों को पुरस्कार प्रमाण पत्र दिया गया। मौके पर छात्रओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रस्तुति किया।

मेयर बिधान उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री की इस योजना के तहत कई छात्रओं को भविष्य में आगे बढ़ने का मौका मिला है। जिला शासक पोन्नाबलम एस.(आईएएस) ने कहा जिला में बहुत छात्रओं को इस योजना से लाभ मिला है और छात्राएं इस योजना से आत्मनिर्भर हो रही हैं। जो हमारे लिये गर्व की बात है।