26 किलो गांजा के साथ दो महिला गिरफ्तार ! (Video)

पुलिस ने फिर एक बार भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया। मंगलवार शाम बघटना में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। चार बैग में करीब 26 किलो गांजा बरामद किया गया।

author-image
Jagganath Mondal
एडिट
New Update
women arrested

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़ : राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़ : पुलिस ने फिर एक बार भारी मात्रा में गांजा बरामद किया। मंगलवार शाम को गांजा के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। चार बैग में करीब 26 किलो गांजा बरामद किया गया।

जानकारी के अनुसार सालानपुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूत्र से सूचना मिलने के बाद सालानपुर थाना के अंतर्गत रामपुर चेक पोस्ट से सटे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर एक होटल के सामने से महिलाओं को गांजे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला कि ये दोनों महिलाएं झारखंड से बस द्वारा एक होटल के सामने उतरी थीं। जहाँ से इनको कोई लेने आ रहा था उससे पहले ही पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। घटना में कोई और तो शामिल नहीं है या फिर ये इतनी मात्रा में गांजा कहां ले जा रही थीं। सभी जानकारी जुटाने में जुटी हुई है पुलिस।