/anm-hindi/media/media_files/2025/08/25/salanpur-news-2025-08-25-19-11-16.jpg)
salanpur news
राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़ : सालानपुर प्रखंड के कल्या ग्राम पंचायत अंतगर्त चयनपुर प्राथमिक विद्यालय में बूथ संख्या 112 और 113 के लोगों के साथ आमादेर पारा आमादेर समाधान कैम्प आयोजित किया गया। जहाँ आसनसोल नगर निगम मेयर सह बाराबनी विधायक विधान उपाध्याय उपस्थित थे। मौके पर प्रखंड के बीडीओ देबांजन विश्वास, जिला परिषद कर्मध्यक्ष मोहम्मद अरमान, सालानपुर प्रखंड तृणमूल कांग्रेस उपाध्यक्ष भोला सिंह, प्रखंड पंचायत समिति के अध्यक्ष कैलाशपति मंडल, सह-अध्यक्ष विद्युत मिश्रा, पंचायत प्रधान श्रीकांत पातर सहित अन्य उपस्थित थे। इस अवसर पर, बूथों की समस्याओं को सुनने के बाद, मेयर विधान उपाध्याय ने शीघ्र समाधान का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बूथ-आधारित विकास के लिए काम कर रही हैं। बूथ-दर-बूथ 10 लाख रुपए आवंटित किया गया है, जिससे क्षेत्र में छोटे-छोटे विकास कार्य किए जाएँगे।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)