100 से अधिक तृणमूल कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

भाजपा में शामिल होने का यह कार्यक्रम दुर्गापुर नगर निगम के 43 नंबर वार्ड, श्यामपुर इलाके के एक निजी अतिथिशाला में आयोजित किया गया।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
join bjp

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़ : तृणमूल कांग्रेस के सौ से अधिक कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़कर भाजपा जॉइन किया। यह कार्यक्रम दुर्गापुर पश्चिम के भाजपा विधायक लक्ष्मण चंद्र घोरुई नेतृत्व में हुआ। भाजपा में शामिल होने का यह कार्यक्रम दुर्गापुर नगर निगम के 43 नंबर वार्ड, श्यामपुर इलाके के एक निजी अतिथिशाला में आयोजित किया गया।

भाजपा विधायक के अनुसार, दुर्गापुर के 40, 41, 42, 43 और आसपास के वार्डों से तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस के दुर्गापुर तीन नंबर ब्लॉक अध्यक्ष शिपुल साहा ने इस पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर बैठे कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और भाजपा में शामिल हुए तृणमूल कार्यकर्ताओं के मुद्दे पर ध्यान देना आवश्यक है।

विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हो रही हैं, और इस तरह के पार्टी जॉइनिंग कार्यक्रम चुनावी उत्साह को बढ़ा रहे हैं।