अंडाल रेप मामले में कोलकाता से एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

अंडाल नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में अंडाल थाने की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम फिरोज है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी को गुरुवार रात कोलकाता से गिरफ्तार किया गया। 

author-image
Jagganath Mondal
New Update
andal rape case arrested nw.

Andal rape case

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़ : अंडाल नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में अंडाल थाने की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम फिरोज है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी को गुरुवार रात कोलकाता से गिरफ्तार किया गया। 

बुधवार की शाम अंडाल रेलवे स्टेशन से सटे पार्क में 16 वर्षीया किशोरी अपनी सहेलियों के साथ खेल रही थी। नाबालिग के पिता का आरोप है कि उसी वक्त 2 युवक नाबालिग को बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठा कर अंडाल रेल पुल के पास जंगल में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसी दिन रात को नाबालिग के पिता ने अंडाल थाने में शिकायत दर्ज करायी कि उनकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया है। गुरुवार को नाबालिग से रेप का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और इस घटना से एक राजनीतिक रंग भी ले लिया है। विपक्षी राजनीतिक दलों ने ध्वस्त कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया। कल दोपहर, विधायक अग्निमित्रा पॉल के नेतृत्व में भाजपा पार्टी ने बलात्कार मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अंडाल पुलिस स्टेशन के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 19 को अवरुद्ध कर दिया। अग्निमित्रा देवी ने पुलिस पर निष्क्रियता का भी आरोप लगाया। शिकायत दर्ज करने के बाद अंडाल थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिरोज नाम के आरोपी को गुरुवार रात कोलकाता से गिरफ्तार किया गया और शुक्रवार को उसे दुर्गापुर सब-डिविजनल कोर्ट में पेश किया गया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और अंडाल थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जायेगा।