/anm-hindi/media/media_files/21hQp70mq1aGn7D2yUpU.jpg)
Inaugurated Kali Puja Mandap
राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़ : आसनसोल नगर निगम मेयर सह बाराबनी विधायक बिधान उपाध्याय ने शनिवार सालानपुर प्रखंड, चित्तरंजन एंव बाराबनी प्रखंड बने भब्य काली पूजा पंडाल का उदघाटन किया। विशेष रूप से रूपनारायणपुर अमरा कोजोन क्लब, झारखंड रोड आदित्यों क्लब, रूपनारायणपुर यूथ क्लब एंव चित्तरंजन फतेहपुर स्थित कालीपूजा कमेटी द्वारा बनाये गए आकर्षक पंडाल आकर्षण का केंद्र बने हुये है। मोके पर उपस्थित बिधान उपाध्याय ने क्षेत्र के लोगो को दीपावली, कालीपूजा एंव छठ पूजा की सुभकामनाये दी। उन्होंने कहा हमसभी लोग एकता और भाईचारा के साथ मिलजुलकर सभी त्योहारों को मानते है। बुराई पर अच्छाई की जीत और असत्य पर सत्य की जीत के लिए दीपावली मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि सभी पूजा कमेटी ने बहुत अच्छा पूजा पंडाल का निर्माण किया है। मौके पर जिला परिषद कर्माध्यक्ष मो०अरमान, सालानपुर पंचायत समिति अध्यक्ष कैलाशपति मंडल, उपाध्यक्ष बिधुत मिश्रा, सालानपुर प्रखंड तृणमूल उपाध्यक्ष भोला सिंह, तृणमूल नेता शशि भूषण पांडेय, श्यामल गोप समेत अन्य उपस्थित थे।