आसनसोल शहर में नगर निगम द्वारा बड़ी कार्रवाई

आसनसोल नगर निगम के वार्ड 43 इमाम अली लेन में हाईकोर्ट के निर्देश पर अवैध निर्माण को तोड़ने से पहले मेयर विधान उपाध्याय के नेतृत्व में नगर निगम की एक टीम ने जायजा लिया।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
asansol nagar nigam

Asansol Municipal Corporation

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो : आसनसोल नगर निगम के वार्ड 43 इमाम अली लेन में हाईकोर्ट के निर्देश पर अवैध निर्माण को तोड़ने से पहले मेयर विधान उपाध्याय के नेतृत्व में नगर निगम की एक टीम ने जायजा लिया। मेयर के नेतृत्व में एक टीम देखा कि उस भवन को किस तरह से तोड़ा जाएगा। इस बारे में मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि हाई कोर्ट के आदेश अनुसार उस भवन को तोड़ा जाएगा। आज जायजा लिया गया और देखकर लग रहा है कि उस भवन को पूरी तरह से तोड़ना होगा। इससे पहले भी आसनसोल नगर निगम द्वारा अवैध अतिक्रमण या अवैध निर्माण को तोड़ा जा चुका है लेकिन आसनसोल शहर में इस तरह की यह पहली बड़ी कार्रवाई होगी।