Chandrayaan 3 के लैंडर विक्रम की सफलता की कामना करते हुए दुर्गापुर में महायज्ञ

सब कुछ ठीक रहा तो चंद्रयान 3 का लैंडर विक्रम , चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। उनकी सफलता की कामना करते हुए  देशभर के साथ-साथ दुर्गापुर में महायज्ञ का आयोजन किया गया।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
cdrn3  bikram

Mahayagya in Durgapur

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़ : 40 दिन का लंबा इंतजार बुधवार शाम छह बजकर चार मिनट पर खत्म हो जाएगा। सब कुछ ठीक रहा तो चंद्रयान 3 (Chandrayaan 3) का लैंडर विक्रम, चंद्रमा (moon) के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। उनकी सफलता की कामना करते हुए  देशभर के साथ-साथ दुर्गापुर में महायज्ञ (Mahayagya ) का आयोजन किया गया। दुर्गापुर के इस्पात नगर स्थित बी-जॉन बेलतला कालीमंदिर में सुबह से ही पूजापाठ चल रहा है। इस महायज्ञ का आयोजन दुर्गापुर के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की पहल पर किया गया है और आयोजकों ने यह भी कहा कि महायज्ञ पूरे दिन चलता रहेगा। इस मौके पर भाजपा विधायक लक्षण घोरुई, भाजपा नेता पारिजात गांगुली और अन्य उपस्थित थे।