/anm-hindi/media/media_files/2025/08/28/asansol-news-2025-08-28-18-31-53.jpg)
asansol news
राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़ : सालानपुर थाना क्षेत्र के देन्दुआ स्थित एलोक्विंट स्टील कारखाना में फिर गुरुवार घटी घटना ने कारखाना प्रबंधन की लापरवाही को उजागर कर दिया है। जानकारी के अनुसार एलोक्विंट स्टील कारखाना में गुरुवार दोपहर करीब घटित भीषण हादसे में कार्यरत चार मज़दूर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना एक बार फिर औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्रियों में मज़दूर सुरक्षा के प्रति अधिकारियों की उदासीनता को दर्शाती है। गर्म पिघले हुए लोहे के गर्म छींटों और भट्टी के खतरनाक वातावरण में मज़दूरों की जान जोखिम में डाली जा रही है, जबकि अधिकारी कोई ज़िम्मेदाराना कदम नहीं उठा रहे हैं। यह घटना सिर्फ़ एक हादसा नहीं, बल्कि मज़दूरों के प्रति फैक्ट्री अधिकारियों की लापरवाही का ज्वलंत उदाहरण है।
जानकारी के अनुसार एलोक्विंट स्टील कारखाना में दोपहर भट्टी से पिघला हुआ लोहा गिरने से चार मज़दूर गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों में अभिषेक रजक की हालत बेहद गंभीर है। बराकर निवासी अभिषेक को तत्काल दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुल्टी इलाके के रहने वाले तीन अन्य मज़दूरों को इलाज के लिए कुल्टी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया।
बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान एक मज़दूर ने अपनी जान बचाने के लिए लगभग दो मंज़िला भट्टी से छलांग लगा दी, लेकिन फिर भी वह झुलसने से बच नहीं सका। यह घटना कारखाने की सुरक्षा व्यवस्था की नाज़ुक हालत को उजागर करती है। हादसे के बाद, कारखाने के अधिकारियों ने घायलों को अस्पताल पहुँचाने के लिए दो एम्बुलेंस की व्यवस्था की और उनके परिवारों से संपर्क किया। लेकिन क्या यह कार्रवाई पर्याप्त है? अगर कारखाने में मज़दूरों की जान बचाने के लिए ज़रूरी सुरक्षा उपाय होते, तो क्या यह हादसा टाला नहीं जा सकता था?
मामले में सालानपुर प्रखंड आईएनटीटीयूसी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा, जहाँ तक मुझे सूचना मिली है पर्याप्त सावधानियों के बावजूद यह हादसा हुआ है। हम मामले को देख रहे हैं।
वही कारखानों में घटित हो रही घटना मज़दूरों के प्रति इलाके के कारखानों के अधिकारियों द्वारा बरती जा रही लापरवाही को दर्शा रही हैं।
उक्त कारखाने में बीते कुछ माह पहले ही हुई एक दुर्घटना में पिघले लोहे से 5 श्रमिक घायल हो गए थे। जिसमें एक कि हालात अबतक ठीक नही हुई है। और इलाज चल रहा है। जिसके परिवार ने कारखाना प्रबंधन के खिलाफ सहियोग ना करने का आरोप लगाया था। जिसकी शिकायत जिला शासक समेत अन्य विभाग को की गई। इन सब के बाद भी श्रमिकों की सुरक्षा को दरकिनार कर कार्य कराया जा रहा है जिससे ऐसी घटना घटित हो रही हैं। यही नही इलाके के कई कारखानो में ऐसी ही श्रमिको के जीवन से खेला जा रहा है।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)