कांकसा थाने की पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को किया गिरफ्तार

कांकसा थाने की पुलिस ने कांकसा के बिरुडीहा इलाके में घूमते एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया। कांकसा थाने की पुलिस ने शनिवार तड़के उसे गिरफ्तार कर दोपहर करीब एक बजे महकमा न्यायालय में पेश किया।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
kanksa police 91223

Arrested a suspicious person

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़ : कांकसा थाने की पुलिस ने कांकसा के बिरुडीहा इलाके में घूमते एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया। कांकसा थाने की पुलिस ने शनिवार तड़के उसे गिरफ्तार कर दोपहर करीब एक बजे महकमा न्यायालय में पेश किया। कांकसा थाना के पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति का नाम जयप्रकाश मुर्मू है और उसका घर कांकसा के आरा इलाके में है। आज तड़के पकड़े गए जयप्रकाश मुर्मू को कांकसा के बिरुडीहा इलाके में कांकसा थाने की पुलिस ने देखा और व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी तो उसकी बातों में विसंगति पाये जाने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को शक है कि वह चोरी के इरादे से इलाके में घूम रहा था। आरोपी को आज महकमा न्यायालय में पेश किया गया।