Jagganath Mondal
एडिट
New Update
/anm-hindi/media/media_files/JTfP4DLJXlG7uZJJFVdm.jpg)
राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़: सालानपुर थाना के कल्याणेश्वरी फाड़ी पुलिस ने करीब 100 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति को शनिवार शाम गिरफ्तार किया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार वह झारखंड के धनबाद जिले के चिरकुंडा जुनकुदर का निवासी है और उसके पास से दो प्लास्टिक के पैकेट में ब्राउन शुगर बरामद की गई है। पता चला है कि गिरफ्तार व्यक्ति गोपी सिंह इस ब्राउन शुगर को बंगाल से झारखंड ले जा रहा था। हालांकि, गिरफ्तार व्यक्ति को पुलिस ने लेफ्ट बैंक इलाके से गिरफ्तार किया है। जो पैदल कल्याणेश्वरी चेक नाका क्रॉस करने की फिराक में था। पुलिस को देख मौके से भागने की कोशिश कर रहे व्यक्ति को देख कल्याणेश्वरी फाड़ी के मोबाइल वेन ने सन्देह के आधार पर पकड़ लिया।