राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़ : सालानपुर प्रखंड तृणमूल कांग्रेस की पहल पर रूपनारायणपुर श्रमिक मंच में प्रखंड तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता के साथ शनिवार बैठक का आयोजन किया गया। कर्मी बैठक में बाराबनी विधायक व मेयर विधान उपाध्याय, पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल अध्यक्ष नरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती, जिला तृणमूल कांग्रेस के चेयरमैन हरेराम सिंह, जिला परिषद कर्माध्यक्ष मोहम्मद अरमान, प्रखंड तृणमूल कांग्रेस उपाध्यक्ष भोला सिंह, प्रखंड पंचायत समिति अध्यक्ष कैलाशपति मंडल, सह अध्यक्ष विद्युत मिश्रा समेत कई अन्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का सुभारम्भ स्वर्गीय माणिक उपाध्याय व पप्पू उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। सनद रहे कर्मी सम्मेलन का उद्देश्य आगामी 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले प्रखंड के कार्यकर्ताओं को संगठित कर।
कर्मी सम्मेलन के मंच से विधान उपाध्याय ने पिछले चुनाव परिणाम में खराब परिणाम देने वाले सभी बूथों के कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने की बात कही। साथ ही राज्य सरकार के विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी सभी कार्यकर्ताओं को लोगो के घर घर जाकर देने की निर्देश दिया। उन्होंने प्रधान, उपप्रधान से सीधे तौर पर कहा कि सभी कार्यकर्ता अपना-अपना क्षेत्र में पार्टी के कार्यो पर ध्यान दे। लोकसभा चुनाव में जिन प्रखंडों में तृणमूल कांग्रेस पांच पंचायतों में हारी है, उन इलाकों के अध्यक्ष, प्रधान और उपप्रधान अच्छे से काम करें और घरों में जाकर जनसंपर्क बढ़ाएं। आगामी विधानसभा चुनाव में हर हाल में अच्छे परिणाम मिलने चाहिए। उन्होंने यह भी संदेश दिया कि अगर उनके अपने क्षेत्र के परिणाम खराब रहे तो उन्हें पार्टी से बाहर बैठना पड़ेगा।
वही जिला अध्यक्ष नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने कहा कि प्रखंड कार्यकर्ताओं को इस बार अपने अपने क्षेत्र में सरकार की जनकल्याण की योजनाओं का प्रचार करना है साथ ही किसी भी हाल में इस बार नम्बर 1 रहना है। इस बार के विधानसभा चुनाव में विपक्ष उमीदवार की जमानत जब्त होनी चाहिए बस ये मुझे यहां के कार्यकर्ताओं से चाहिए।