हिंदुस्तान केबल्स ने जीती कानूनी लड़ाई

हिंदुस्तान केबल्स ने अपनी संपत्ति का कब्ज़ा वापस पाने के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था, जिसमें उर्वशी सिनेमा हॉल के मालिक दुलाल चंद्र पाल का परिवार कानूनी रूप से पराजित हो गया।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
Hindustan Cables wins legal battle

Hindustan Cables wins legal battle

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़ : हिंदुस्तान केबल्स प्रबंधन ने आखिरकार एक लंबी और जटिल कानूनी लड़ाई जीत ली है। आसनसोल न्यायालय के न्यायाधीश की उपस्थिति में, हिंदुस्तान केबल्स प्राधिकरण ने शहर के मध्य में स्थित उर्वशी सिनेमा हॉल का कब्ज़ा वापस ले लिया है। यह परिसर और इसके आसपास का विशाल क्षेत्र दशकों से कानूनी उलझन में फंसा हुआ था।

हिंदुस्तान केबल्स ने अपनी संपत्ति का कब्ज़ा वापस पाने के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था, जिसमें उर्वशी सिनेमा हॉल के मालिक दुलाल चंद्र पाल का परिवार कानूनी रूप से पराजित हो गया। शुक्रवार को, दोपहर न्यायालय द्वारा नियुक्त अधिकारियों केबल्स परिसर पहुँचे। इस मौके पर दोनों पक्षों के वकील भी मौजूद थे। सभी की उपस्थिति में, न्यायालय से आये अधिकारियों ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की कि संपत्ति हिंदुस्तान केबल्स के प्रभारी अधिकारी आरएन ओझा को सौंप दी जा रही है। केबल्स के अधिकारियों के लिए यह जीत काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

मालूम हो को उक्त संपत्ति कारखाने से सटे एक बड़े जलाशय के किनारे स्थित है। जिसे फेयर डील संगठन के माध्यम से दुलाल चंद्र पाल के नियंत्रण में थी। बीते कई वर्ष पहले, केबल्स के अधिकारियों ने उन्हें यह सिनेमा हॉल किराए पर चलाने के लिए दिया था। जिसके बदले केबल्स प्रबंधन को इसके लिए देय किराया राशि नहीं मिली। और बकाया राशि कई लाख रुपये से अधिक हो गई थी। अंत में, कानूनी लड़ाई के बाद, आसनसोल अदालत के न्यायाधीश ने फैसला सुनाया कि उर्वशी सिनेमा हॉल का कब्ज़ा केबल्स के अधिकारी को वापस कर दिया एवं बकाया राशि वसूल की जानी चाहिए। वही अधिकारियों द्वारा बकाया राशि वसूलने के लिए आगे कदम उठाए जाएंगे। यह कानूनी जीत केबल्स के अधिकारियों के लिए एक बड़ी राहत है।