पत्थर खदान में मिला हाथ-पैर बंधा शव

दुर्गापुर थाना अंतर्गत पारुलिया के दामपाड़ा के पास मोरम खदान में एक युवक का हाथ-पैर बंधा हुआ शव पड़ा देखा। यह खबर पता चलते ही इलाके में हंगामा मच गया। सूचना पाकर दुर्गापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
dead body 100124

Dead body in stone mine

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़ : अनिल भुइयां नामक युवक का हाथ-पैर बंधा हुआ शव पत्थर के खादान में मिला। क्षेत्र में व्यापक दहशत फैल गया है। पुलिस जांच में जुट गयी है। 

बुधवार को एक स्थानीय व्यक्ति ने दुर्गापुर थाना अंतर्गत पारुलिया के दामपाड़ा के पास मोरम खदान में एक युवक का हाथ-पैर बंधा हुआ शव पड़ा देखा। यह खबर पता चलते ही इलाके में हंगामा मच गया। सूचना पाकर दुर्गापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव बरामद किया और पुलिस सूत्रों के मुताबिक युवक के दोनों हाथ पीछे की ओर बंधे हुए थे साथ ही दोनों पैर बंधे हुए थे। गले पर सांस रोकने का निशान है। हाथ के टैटू पर आकाश लिखा हुआ है।  पुलिस का यह भी अनुमान है कि इन्हें बाहर से मारकर यहां फेंका गया है। पुलिस ने शव बरामद कर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हत्या कहां हुई, शव कैसे आया, पूरे घटनाक्रम पर गौर कर जांच शुरू कर दी गई है।