गाय कांड के मामले में दो गिरफ्तार, कोर्ट में किया गया पेश (Video)

बीते गुरुवार को दुर्गापुर में कथित तौर पर गाय तस्करी के नाम पर हुई मारपीट की घटना के सिलसिले में कोक ओवन थाने की पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
Durgapur News

Durgapur News

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो : बीते गुरुवार को दुर्गापुर में कथित तौर पर गाय तस्करी के नाम पर हुई मारपीट की घटना के सिलसिले में कोक ओवन थाने की पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार दीपक दास और अनीस भट्टाचार्य को कोक ओवन थाने की पुलिस ने बीती रात दुर्गापुर के महानंदा पल्ली और आरा विधान पार्क से गिरफ्तार किया। कोक ओवन थाने की पुलिस ने गिरफ्तार लोगों को आज दुर्गापुर उपजिला अदालत में पेश किया। पुलिस इस घटना में भाजपा युवा मोर्चा के नेता पारिजात गांगुली समेत अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।