New Update
/anm-hindi/media/media_files/3o83N7RUOxzS4b7fADi0.jpg)
BJP State President Sukant Majumdar
टोनी आलम, एएनएम न्यूज: इस बर्ष दुर्गापुर के बेनाचिति इलाके में खुदीराम मैदान के बगल में बीजेपी पार्टी कार्यालय के सामने दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। वहीं पंचमी के दिन विपक्षी नेता शुभेंदु अधिकारी दुर्गा पूजा का उद्घाटन करने आएंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने उस पूजा मंडप का दौरा किया और पूजा मंडप के पास लगभग 10,000 साड़ियां वितरित कीं। इस दौरान स्थानीय विधायक लक्ष्मण घोरुई, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और अन्य नेता उपस्थित थे। इस दौरान सुकांत मजूमदार ने पत्रकारों से कहा कि यह पहली बार है कि कैबिनेट की बैठक किसी के घर पर हुई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सीपीएम की अच्छी छात्रा हैं।