भारतीय मजदूर संघ चलाएगा बड़ा अभियान

रानीगंज शाखा की ओर से बताया गया कि पूरे भारत में मजदूरों की समस्या के निवारण के लिए भारतीय मजदूर संघ की ओर से 23 जुलाई से 17 सितंबर तक ऑल इंडिया लेवल पर बड़ा अभियान चलाया जाएगा। 

author-image
Jagganath Mondal
New Update
Bharatiya Mazdoor Sangh will run a big campaign on all India level

Bharatiya Mazdoor Sangh will run a big campaign on all India level

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो : रानीगंज के रानीशयर मोड़ के पास टीवी अस्पताल परिसर में भारतीय मजदूर संघ के द्वारा प्रेस कांफ्रेंस आयोजित किया गया।  रानीगंज  में भारतीय मजदूर संघ का प्रेस कांफ्रेंस में अखिल भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय कोयला एवं उद्योग प्रभारी लक्ष्म रेड्डी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे और भारतीय मजदूर संघ के रानीगंज शाखा की ओर से लक्ष्म रेड्डी का जोरदार स्वागत  किया गया। 

इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के रानीगंज शाखा की ओर से बताया गया कि पूरे भारत में मजदूरों की समस्या के निवारण के लिए भारतीय मजदूर संघ की ओर से 23 जुलाई से 17 सितंबर तक ऑल इंडिया लेवल पर बड़ा अभियान चलाया जाएगा।