बाराबनी विधायक व मेयर बिधान उपाध्याय ने मेझलाडी गांव में हरि मंदिर का किया उद्घाटन

आसनसोल नगर निगम मेयर सह बाराबनी विधायक बिधान उपाध्याय ने सालानपुर प्रखंड के मेझलाडी गांव में हरि मंदिर का उद्घाटन किया।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
Salanpur

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़: आसनसोल नगर निगम मेयर सह बाराबनी विधायक बिधान उपाध्याय ने सालानपुर प्रखंड के मेझलाडी गांव में हरि मंदिर का उद्घाटन किया।

उन्होंने रिबन काटकर हरि मंदिर का उद्घाटन किया। साथ ही मंदिर कमेटी की ओर से विधायक विधान उपाध्याय को फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। मंदिर के उद्घाटन के लिए वृंदावनी मैथन जलाशय से महिलाओं एवं छोटी छोटी लडकियों द्वरा एक कलश यात्रा भी निकाली गई।

कार्यक्रम में जिला परिषद कर्मध्यक्ष मोहम्मद अरमान, सालानपुर प्रखंड तृणमूल कांग्रेस के उपाध्यक्ष भोला सिंह और कई अन्य लोग समारोह में उपस्थित थे।