लेखकों और साहित्यकारों के लिए सम्मान समारोह

काजी नज़रुल इस्लाम के साथ-साथ उनकी पत्नी प्रमिला देवी को भी समान रूप से याद रखा जाए इसीलिए दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।  

author-image
Jagganath Mondal
New Update
Award ceremony for writers and authors

Award ceremony for writers and authors

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़ : चुरुलिया दोलनचांपा नजरुल फाउंडेशन की तरफ से 30 जून और 1 जुलाई को पश्चिम बंगाल सरकार के युवा आवासन में साहित्यकारों और लेखकों को लेकर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। 30 जून काजी नज़रुल इस्लाम की पत्नी प्रमिला देवी की पुण्यतिथि है इस उपलक्ष पर ही इसका आयोजन किया गया था। इस मौके पर सोनालि काजी ने कहा के 1993 से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि प्रमिला देवी काजी नज़रुल इस्लाम की पत्नी थी और काजी नज़रुल इस्लाम के जीवन में उनका काफी महत्व था। उन्होंने कहा कि उनके इस संस्था का गठन उनके पिता काजी रिजाउल करीम ने किया था। उनकी इच्छा थी कि काजी नज़रुल इस्लाम के साथ-साथ उनकी पत्नी प्रमिला देवी को भी समान रूप से याद रखा जाए इसीलिए दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।  

आज बांग्ला साहित्य के कई प्रमुख साहित्यकारों और लेखकों को याद किया गया, इसके साथ ही डॉक्टर विधान चंद्र राय को भी याद किया गया।  आज 110 साहित्यकारों और लेखकों को सम्मानित किया गया। कल भी बड़ी संख्या में विशिष्ट लोग आए थे। इस कार्यक्रम का एकमात्र उद्देश्य काजी नज़रुल इस्लाम के जीवन और उनके कार्यों को लोगों तक पहुंचना है और उनके जीवन में उनकी पत्नी प्रमीला देवी का क्या स्थान था यह भी लोगों को बताना है। आज के कार्यक्रम के दौरान काजी महीदुल हुसैन, काजी रिजाउल करीम, कवि अरुण चक्रवर्ती, रामदुलाल बसु और डॉक्टर विधान चंद्र राय को विशेष रूप से याद किया गया।