New Update
/anm-hindi/media/media_files/vEkccoOIt2cTDPyXdw7h.jpg)
AMC Mayor cum Barabani MLA Bidhan Upadhyay
राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़ : बंगाली पूजाओं में से एक कोजागरी लक्ष्मी पूजा है जो दुर्गापूजा के बाद आता है। इस पर्व में सभी लोग परिवार की सुख-शांति के लिए माँ लक्ष्मी से प्रार्थना करते है। वही बीते शनिवार प्रखंड के विभिन्न गांवों में लक्ष्मी पूजा मनाया गया। रविवार आसनसोल नगर निगम मेयर सह बाराबनी विधायक बिधान उपाध्याय लक्ष्मी पूजा के अवसर पर प्रखंड के सामडी, बोलकुंडा एंव अंगरिया पूजा मंडप में पहुँचे। इस दौरान उन्होंने ने सभी लोगो के अच्छे स्वास्थ्य एंव सुख-शांति की कामना की और सभी को दशमी की शुभकामनाएं दी। इस दौरान प्रखंड पंचायत समिति अध्यक्ष कैलाशपति मंडल, तृणमूल कांग्रेस के उपाध्यक्ष तृणमूल भोला सिंह समेत अन्य मौजुद थे।