राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़ : सालानपुर प्रखंड प्रशासन के तत्वाधान से क्षेत्र के मछुआरों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल पर मछली के चारे दिया गया। सालानपुर प्रखंड के विभिन्न हिस्सों के मछुआरों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आत्मा परियोजना के सहयोग से और सालानपुर पंचायत समिति की पहल पर प्रखंड कार्यालय से प्रखंड के 7 मछुआरों को 15 किलो प्रति मछुआरा को मछली के चारो का वितरण किया गया। इस दौरान सालानपुर पंचायत समिति अध्यक्ष कैलाशपति मंडल, उपाध्यक्ष विद्युत मिश्रा समेत कई अन्य लोगों ने किया।
अध्यक्ष कैलाशपति मंडल ने बताया कि आज आत्मा परियोजना के सहयोग से और सालानपुर पंचायत समिति की पहल पर सात मछुआरों को 15 किलो चारो का वितरण किया गया है। आने वाले दिनों में इस मछली को जिले के विभिन्न बाजारों में निर्यात किया जाएगा। जिससे क्षेत्र का आर्थिक विकास बेहतर होगा।