देन्दुआ एलोक्विंट स्टील प्लांट में दुर्घटना, कई श्रमिक गम्भीर रूप से घायल !

फैक्ट्री प्रशासन घायलों के इलाज में सहयोग कर रहा है। घटना के बाद सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो गये है और यह घटना नई नही है। इलाके के कारखानों में कई बार घटी दुर्घटना में कई श्रमिकों को जीवन से हाथ धोना पड़ा है।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
Accident at Dendua Eloquent Steel Plant

Accident at Dendua Eloquent Steel Plant

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़ : शाकम्बरी ग्रुप के सालानपुर प्रखंड के देन्दुआ स्थित एलोक्विंट स्टील प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में बीते गुरुवार हुये घटना में एक सुपरवाइजर समेत चार कार्यरत श्रमिक गम्भीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद सभी घायलों को आनन-फानन में दुर्गापुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ घायलों का इलाज चल रहा है। घायलो के पारिवारिक सूत्रों के अनुसार एक मजदूर की हालत गम्भीर बनी हुई है। घटना के बिषय में बताया जा रहा है कि बीते गुरुवार कारखाना में कार्य के दौरान गर्म पिघले हुये लोहा के चपेट में आने से मौके पर सुपरवाइजर समेत चार श्रमिक गम्भीर रूप से घायल हो गए।

घटना में प्रखंड के रामडीह क्षेत्र का रहने वाला कारखाना के कार्यरत राहुल भंडारी नामक मजदूर के हाथ, पीठ और पैर में गहरे जख्म हैं और वह आईसीयू में भर्ती है। घायल श्रमिक राहुल भंडारी की पत्नी नमिता भंडारी ने बताया कि उन्हें पता चला कि कारखाना में हादसा हुआ है। इसके लिए उनके पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मेरे पति राहुल भंडारी को गंभीर चोटें आने के कारण आईसीयू में रखा गया है। हालांकि पता चला है कि फैक्ट्री प्रशासन घायलों के इलाज में सहयोग कर रहा है। घटना के बाद सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो गये है और यह घटना नई नही है। इलाके के कारखानों में कई बार घटी दुर्घटना में कई श्रमिकों को जीवन से हाथ धोना पड़ा है।

हालांकि कथित तौर पर कारखाना प्रबंधन बात को पूरा दबाने में जुटा हुआ है। और श्रमिकों के इलाज एवं हर सम्भव मदद की बात कह रहा है। पर किस लापरवाही के कारण ऐसी घटना घटी इसका जिम्मेदार कौन है और मामले में जाँच होगी या नही इस बिषय में कुछ भी साफ नही हो पाया है। जो भी हो कारखानो में सुरक्षा नियमों को ताक पर रख श्रमिकों से कार्य लेने का परिणाम ही ऐसी दुर्घटना घटित होती है।