/anm-hindi/media/media_files/2025/04/01/8Hq2wFWXfdEYoRdkthDU.jpg)
12 youths left TMC and CPIM and joined BJP
टोनी आलम, एएनएम न्यूज़ : अंडाल के लोको मैदान स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ता सम्मेलन में तृणमूल कांग्रेस व माकपा छोड़ कर आये एक दर्जन युवाओं का नये मंडल अध्यक्ष के साथ भाजपा में स्वागत किया और युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य, डॉ बिजन मुखर्जी, जयंत मिश्रा, रामानंद पाठक व दिनेश सोनी ने नये कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल कराया। भाजपा नेताओं ने इसे पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता व 2026 के चुनाव की तैयारी का महत्वपूर्ण संकेत बताया. जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य ने कहा, 2026 के चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया जा रहा है। 2021 के चुनाव के बाद जिस तरह से हिंसा हुई, उससे कार्यकर्ता डरे हुए थे, लेकिन अब वे संगठित होकर फिर से मैदान में आ रहे हैं। पुराने व नये कार्यकर्ताओं को मिलाकर एक मजबूत आंदोलन खड़ा किया जायेगा।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)