स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: 62 नंबर वार्ड के माकपा प्रत्याशी सिंधा मंडल ने अपने वार्ड के तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी खशमा मंडल पति सुखमय मंडल पर आरोप लगाया है कि खशमा मंडल का जाति प्रमाण पत्र जाली है। उन्होंने प्रमाण देते हुए कहा है कि खशमा मंडल का मायका झारखंड में है। वह 62 नंबर वार्ड की बहू है, उनके मायके में कोई भी अनुसूचित जाति नहीं है। वह यहां आने के बाद फर्जी तरीके से जाति प्रमाण पत्र बनाई है। उनके जाति प्रमाण पत्र में पिता के जगह उनके पति का नाम सुखमय मंडल लिखा है। यह वेबसाइट पर देखा जा सकता है। सिंधा मंडल ने इसके खिलाफ कुल्टी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। वही म्युनिसिपल रिटर्निंग ऑफिसर से भी शिकायत दर्ज की है।
इधर माकपा नेता सुजीत भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था है। लेकिन वह राज्य सरकार के पार्टी के कैडर के जैसा कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह धोखाधड़ी है। इसलिए इसकी जांच कर इस पर कानूनी कार्रवाई करना चाहिए और टीएमसी प्रत्याशी की उम्मीदवारी खत्म करनी चाहिए। हम लोगों ने सभी प्रमाण शिकायत पत्र के साथ संलग्न कर दिया है।