खर्राटों से परेशान है तो करे ये योगासन

author-image
New Update
खर्राटों से परेशान है तो करे ये योगासन

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: खर्राटे बहुत ही अजीब समस्या है। इसमें खुद जो परेशानी होती है वह तो उठानी ही पड़ती है, पास में जो भी सोते हैं, उसकी भी नींद चली जाती। मुख्य रूप से सोने के समय जब सांस नली में किसी तरह की रुकावट होती है, तब खर्राटे की समस्या पैदा होती है। इसके कई कारण हैं, जैसे ज्यादा वजन, नाक या साइनस प्रोबल्म, ज्यादा अल्कोहल, स्मोकिंग का सेवन। हालांकि खर्राटे चाहे जिस कारण भी आए, कुछ योगाभ्यास की मदद से इसे ठीक किया जा सकता है। तो आइये जानते है इन योग आसन के बारे में। ​



1. धनुरासन- इस योग से स्पाइन में फ्लेक्सिबिलिटी बनती है। इसे उर्ध्व चक्रासन भी कहा जाता है। इस आसन के लिए पेट के बल रिलेक्स होकर लेट जाएं। दोनों हाथों को शरीर के दोनों ओर रखें। अब पीछे से घुटनों को मोड़कर कमर के पास लाएं धीरे-धीरे हाथों को पीछे ले जाते हुए दोनों हाथों से दोनों पैरों को पकड़ लें। इस स्थिति में आपकी छाती और गर्दन भी उठा हुआ होना चाहिए। इसमें लंबा गहरा सांस लेते हुए आसन को विश्राम दें। 20 से 30 सेकेंड तक इसी पोज में रहे और क्षमतानुसार इस योग को करें।



2. भुजंगासन- भुजंगासन बैक बैंडिंग पोज है। इसे कोबरा पोज भी कहा जाता है। इसमें छाती और गर्दन को आगे उठाना होता है। इस योग को करने के लिए आसन पर पेट के बल रिलेक्स होकर लेट जाएं। अपने पैर की उंगलियों को फर्श पर फैलाते हुए अपने पैरों को पीछे की ओर उपर तानें। अब हाथों को फर्श पर टिका दें और कोहनियों को अपने शरीर के बगल में लाएं। इसके बाद हथेलियों के बल छाती को धीरे-धीरे क्षमतानुसार उपर उठाएं। रिलेक्स होकर सांस ले और छोड़ें। इस बीच अपनी नाभि को नीचे धकेलते हुए भी अपने नितंबों को धीरे से सिकोड़ें। 15 से 30 सेकेंड तक इसी पोज में रहें।