आंध्र प्रदेश को मिला नया राज्यपाल

author-image
Harmeet
New Update
आंध्र प्रदेश को मिला नया राज्यपाल

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: सुप्रीम कोर्ट के पूर्ब जज एस.अब्दुल नजीर ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली है । आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा ने यहां राजभवन में नजीर को शपथ दिलाई। शपथग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी और उनकी पत्नी वाई. एस. भारती, विपक्ष के नेता एन. चंद्रबाबू नायडू, कई मंत्रियों, न्यायाधीशों और शीर्ष अधिकारियों ने समारोह में भाग लिया। शपथ ग्रहण के बाद नेताओं और अधिकारियों ने नए राज्यपाल को बधाई दी। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 12 फरवरी को नजीर को राज्यपाल नियुक्त किया था।