स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार आज बुधवार को विधानसभा में अपना वर्ष 2022-23 के लिए बजट पेश करेगी। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना सुबह 11 बजे संयुक्त सत्र में बजट पेश करेंगे और बजट पेश होने के बाद सदन में राज्यपाल अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी। माना जा रहा है कि इस बार सरकार करीब 7 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश करेगी, जो ऐतिहासिक होगा। इसमें लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर महिला, युवा सशक्तिकरण, किसानों के साथ-साथ नई अवस्थापना और विकास परियोजनाओं पर जोर रहेगा।