स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: विज्ञान और नई नई तकनीकों की खोज से मनुष्य ने अपने जीवन को आसान बना लिया है। वहीं विज्ञान की मदद से असंभव लगने वाली चीजें भी संभव हो गई हैं जैसे कि आज मनुष्य मंगल ग्रह, चाँद, अंतरिक्ष तक पहुंच चुका है, रोबोट, कंप्यूटर, मोबाइल आदि के आविष्कार से बहुत से जटिल काम सुगम हो गए हैं। यही वजह है कि आज विज्ञान हमारे जीवन में बहुत महत्व रखता है। वहीं भारत ने भी विज्ञान के क्षेत्र में अहम योगदान दिया है। भारत में जन्में कई महान वैज्ञानिकों ने अपने अपने आविष्कारों से विज्ञान के क्षेत्र में भारत को मान्यता दिलाने के साथ-साथ दुनिया भर में एक अलग स्थान दिलाया है।