स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: क्रिसमस का त्योहार आने वाला है। इसलिए अभी से लोग केक्स और दूसरी मिठाइयां बनाने का प्लान बना रहे हैं। क्रिसमस पर आप कुछ देसी और कुछ विदेशी मिठाइयां बना सकते हैं और अपने मेहमानों को सर्व कर सकते हैं।
क्रिसमस ट्रफल्स- चॉकलेट, क्रीम और बटर को मिलाकर बनाया जाता है क्रिसमस ट्रफल्स। इन ट्रफल्स को एक एयर टाइट कंटेनर में आप तीन दिनों तक फ्रिज में स्टोर करके रख सकते हैं। ये चॉकलेट ट्रफल्स खाने में बेहद टेस्टी लगते हैं।
क्रिसमस कुकीज - मैदा, बटर और चीनी से स्पेशल क्रिसमस कुकीज तैयार की जाती हैं। इसे ओवेन में आसानी से बनाया जा सकता है, आप इनके ऊपर ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते है। बच्चों से लेकर बड़े ये सभी को पसंद आता है।
गुलाब जामुन- क्रिसमस पर आप देसी मिठाइयों से भी अपने मेहमानों का स्वागत कर सकते हैं। गुलाब जामुन बनाने के लिए पहले मावे या खोए की बॉल्स बनाकर उन्हें डीप फ्राई कर लें। फिर चीनी की चाशनी में फ्राई किए हुए गुलाब जामुन को डुबोकर छोड़ दें।