जानिए कच्चा सिंघाड़ा खाने का फायदा

author-image
New Update
जानिए कच्चा सिंघाड़ा खाने का फायदा

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: ठंड के मौसम में मिलने वाला सिंघाड़ा बहुत फायदेमंद होता है। इसके आटे का इस्तेमाल लोग व्रत में करते हैं। इसका हलवा और पूड़ी लोग बहुत चाव से खाते हैं। सिंघाड़े में पर्याप्त मात्रा में विटामिन ए, विटामिन सी, मैंगनीज, फाइबर, फोस्फोरस, आयोडीन, मैग्नीशियम आदि पाया जाता है। कच्चा सिंघाड़ा पानी में उगता है इसलिए इसे जल फल भी कहते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है।-



इसकी सब्जी भी बहुत लाभकारी होती है। इसे खाने से फर्टिलिटी अच्छी होती है साथ ही हार्मोनल बैलेंस भी अच्छा होता है।



लो ब्लड प्रेशर में सिंघाड़ा में मौजूद सोडियम ब्लड प्रेशर को मेंटेन करने में मजबूत भूमिका निभाता है।



इसका सेवन दिल की बीमारी में भी फायदा पहुंचाता है।



इसके सेवन से स्किन की झुर्रियां, झाइयां, कील-मुहांसे भी दूर होते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व चेहरे को निखारने में अहम भूमिका निभाते हैं।