इन चीजों के सेवन से दूर हो जाती है पेट की समस्याओं

author-image
New Update
इन चीजों के सेवन से दूर हो जाती है पेट की समस्याओं

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज : सेहत को ठीक रखने के लिए पेट का ठीक रहना सबसे ज्यादा जरुरी है । पेट के तमाम अंग भोजन के पाचन से लेकर इससे पोषक तत्वों के अवशोषण तक में मदद करते हैं।  इससे शरीर को कार्य करने के लिए आवश्यक उर्जा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं कि पाचन की दिक्कतों को दूर करने के लिए किन चीजों का सेवन करना लाभकारी होता है?



सेब  - पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए सेब का सेवन करना बेहतर विकल्प हो सकता है। सेब पेक्टिन का समृद्ध स्रोत है जो एक घुलनशील फाइबर है। फाइबर को पाचन स्वास्थ्य के लिए बेहतर माना जाता है।



सौंफ  - सौंफ को वर्षों से हर घर में मसाले के तौर पर प्रयोग में लाया जाता रहा है। इसमें भी फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो कब्ज को रोकने और आपके पाचन तंत्र को ठीक रखने में विशेष लाभकारी है।



चिया सीड्स - चिया सीड्स को पाचन संबंधित विकारों को दूर करने के लिए वैश्विक स्तर पर प्रयोग में लाया जाता रहा है। चिया सीड्स फाइबर का उत्कृष्ट स्रोत हैं।