New Update
/anm-hindi/media/post_banners/uWX4onxbcOmBSWw3CxkU.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज : टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 राउंड के लिए 12 टीमों का फैसला हो गया है। एशियाई चैंपियन श्रीलंका, नीदरलैंड, जिम्बाब्वे और आयरलैंड ने सुपर-12 राउंड के लिए क्वालिफाई किया है। ग्रुप-ए से श्रीलंका और नीदरलैंड, जबकि ग्रुप-बी से जिम्बाब्वे और आयरलैंड ने आखिरी 12 टीमों में जगह बनाई है। क्वालिफाइंग राउंड से चार टीमों का फैसला होना था। अब कल यानी शनिवार से असली जंग की शुरुआत होगी। सुपर-12 की टीमें ग्रुप के हिसाब से आपस में भिड़ेंगी।
क्वालिफाइंग राउंड के ग्रुप-ए का फाइनल चार्ट
| ग्रुप-ए टीम | मैच | जीते | हारे | पॉइंट्स | नेट रन रेट | |
|---|---|---|---|---|---|---|
| श्रीलंका | 3 | 2 | 1 | 4 | +0.667 | क्वालिफाइड |
| नीदरलैंड्स | 3 | 2 | 1 | 4 | -0.162 | क्वालिफाइड |
| नामीबिया | 3 | 1 | 2 | 2 | +0.730 | बाहर |
| यूएई | 3 | 1 | 2 | 2 | -1.235 | बाहर |
क्वालिफाइंग राउंड के ग्रुप-बी का फाइनल चार्ट
| ग्रुप-बी | मैच | जीते | हारे | पाइंट्स | नेट रन रेट | |
|---|---|---|---|---|---|---|
| जिम्बाब्वे | 3 | 2 | 1 | 4 | +0.200 | क्वालिफाइड |
| आयरलैंड | 3 | 2 | 1 | 4 | +0.105 | क्वालिफाइड |
| स्कॉटलैंड | 3 | 1 | 2 | 2 | +0.304 | बाहर |
| वेस्टइंडीज | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.563 | बाहर |
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)