बंगाल में रेड अलर्ट, आसनसोल में 42.5 डिग्री सेल्सियस

देशभर में बढ़ती गर्मी और लू से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उसके पार तक जा रहा है। लू को लेकर भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल में रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि बिहार और झारखंड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
एडिट
New Update
WEATHER

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: देशभर में बढ़ती गर्मी और लू से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उसके पार तक जा रहा है। लू को लेकर भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल में रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि बिहार और झारखंड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, गर्म और उमस भरे मौसम के कारण बंगाल और ओडिशा में दिन के अधिकतम तापमान में और वृद्धि की संभावना है। वहीं, लू के चलते लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ेगी। पश्चिम बर्धमान जिले के पानागढ़ में शनिवार को पश्चिम बंगाल का अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कोलकाता में दिन का अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इतना ही नहीं, मेदिनीपुर का 43.5, बांकुड़ा का 43.2, बैरकपुर का 43.2, बर्धमान का 43, आसनसोल का 42.5, पुरुलिया का 42.7 और श्रीनिकेतन का 42 डिग्री सेल्सियस हैं।