/anm-hindi/media/media_files/2025/10/07/pm-vs-cm-2025-10-07-11-43-51.jpg)
PM Modi targets Mamata Banerjee
एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: जलपाईगुड़ी के नागराकाटा में भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और सिलीगुड़ी विधायक शंकर घोष पर भीड़ ने हमला कर दिया। हमले का वीडियो सामने आया है, जिसमें मुर्मू के चेहरे और नाक से खून बहता दिखाई दे रहा है। भाजपा ने आरोप लगाया कि यह हमला सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से जुड़े स्थानीय लोगों ने किया, जबकि टीएमसी ने इसे विपक्ष की राजनीतिक चाल बताया है।
The manner in which our Party colleagues, including a sitting MP and MLA, were attacked in West Bengal for serving the people affected by floods and landslides is outright appalling. It highlights the insensitivity of the TMC as well as the absolutely pathetic law and order…
— Narendra Modi (@narendramodi) October 6, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हमले की निंदा करते हुए राज्य सरकार से राहत कार्यों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला राज्य में कानून-व्यवस्था की दयनीय स्थिति और टीएमसी की असंवेदनशीलता को उजागर करता है। मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से लोगों की मदद और बचाव कार्यों में सक्रिय योगदान देने का आह्वान भी किया।
এটা খুবই দুর্ভাগ্যের এবং গভীর উদ্বেগের বিষয় যে, ভারতের প্রধানমন্ত্রী একটি প্রাকৃতিক বিপর্যয় নিয়ে রাজনীতি করার সিদ্ধান্ত নিয়েছেন, কোনো উপযুক্ত অনুসন্ধানের জন্য অপেক্ষা না করেই – তা-ও আবার যখন উত্তরবঙ্গের মানুষ ভয়াবহ বন্যা ও ধসের সঙ্গে যুঝছেন।
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) October 6, 2025
যখন সমগ্র স্থানীয় প্রশাসন ও…
वही राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा का राजनीतिकरण करना अनुचित है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि बिना किसी सत्यापित सबूत या कानूनी जांच के सीधे टीएमसी और पश्चिम बंगाल सरकार को दोषी ठहराना संवैधानिक मूल्यों का उल्लंघन है। बनर्जी ने चेतावनी दी कि ऐसे असत्यापित आरोप सर्वोच्च पद की गरिमा को कम करते हैं और केवल उचित प्रक्रिया ही दोष का निर्धारण कर सकती है। इससे पहले उन्होंने जनता से संयम और एकता बनाए रखने और किसी अप्रिय घटना में शामिल न होने का आग्रह किया था।
The brutal attack on our MP Shri Khagen Murmu and MLA Dr. Shankar Ghosh in Nagrakata today have left them grievously injured. This cowardly act by the trademark TMC Goons occurred while they were en route to provide relief to flood-affected people in North Bengal.
— Suvendu Adhikari (@SuvenduWB) October 6, 2025
I pray to God… pic.twitter.com/FOBfsBLAfU
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)