/anm-hindi/media/media_files/2025/08/22/pm-modi-2025-08-22-18-11-16.jpg)
pm modi
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के बाद पश्चिम बंगाल की यात्रा पर पहुंच गए हैं। पीएम मोदी ने कोलकाता में 13.61 किलोमीटर लंबे नवनिर्मित मेट्रो नेटवर्क और इन मार्गों पर मेट्रो सेवाओं का शुभारंभ किया है। पीएम मोदी ने इस दौरान जेसोर रोड मेट्रो स्टेशन से नोआपारा-जय हिंद विमानबंदर मेट्रो सेवा, सियालदह-एस्प्लेनेड मेट्रो सेवा और बेलेघाटा-हेमंत मुखोपाध्याय मेट्रो सेवा को हरी झंडी दिखाई। जिसमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए पहला सीधा संपर्क भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक, पीएम जेसोर रोड मेट्रो स्टेशन से जय हिंद बिमानबंदर और वापस मेट्रो की सवारी भी की है।
#WATCH | पश्चिम बंगाल | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में विभिन्न मेट्रो रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 22, 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने जेसोर रोड मेट्रो स्टेशन से नोआपारा-जय हिंद विमानबंदर मेट्रो सेवा, सियालदह-एस्प्लेनेड मेट्रो सेवा और बेलेघाटा-हेमंत मुखोपाध्याय मेट्रो सेवा को… pic.twitter.com/uvmO7ZJLIZ
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)