पश्चिम बंगाल में की जाएंगी 1.25 लाख नई नियुक्तियां : CM Mamata Banarjee

11,000 प्राथमिक शिक्षक, 14,500 माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक, 20,000 पुलिसकर्मी, 12,000 ग्रुप डी के कर्मचारी और 3,000 ग्रुप सी के कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
CM Mamata banerjee 03

New appointments will be made

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो : राज्य सचिवालय नबन्ना (Nabanna) में सीएम (CM) ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने घोषणा किया है कि अगले कुछ महीनों में विभिन्न विभागों में 1.25 लाख नई नियुक्तियां करेगा।11,000 प्राथमिक शिक्षक, 14,500 माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक, 20,000 पुलिसकर्मी, 12,000 ग्रुप डी के कर्मचारी और 3,000 ग्रुप सी के कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। साथ ही प्रोफेसर, डॉक्टर, नर्स और आशा कार्यकर्ता। इसके अलावा 9,493 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 13,926 आंगनवाड़ी सहायिका नियुक्त की जाएंगी। 

सूत्रों के मुताबिक बंगाल (West Bengal) की सीएम ने विपक्षी दलों से आग्रह किया कि जब भर्ती (Recruitment) अभियान की बात हो तो वे "राजनीति में शामिल न हों"। उन्होंने कहा, "कम से कम वे इतना तो कर सकते हैं कि उनकी नियुक्ति में बाधा नहीं पैदा करें।"