New Update
/anm-hindi/media/media_files/2025/06/20/cm-mamata-2025-06-20-11-39-57.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। जानकारी के मुताबिक, बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके जन्मदिन पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।''
उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें लंबी आयु, अच्छा स्वास्थ्य और अपार खुशियां प्राप्त हों और वह गरिमा तथा समर्पण के साथ देश की सेवा करती रहें।'' भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति मुर्मू ने 2022 में पदभार संभाला था। वह शुक्रवार को 67 वर्ष की हो गईं।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)