New Update
/anm-hindi/media/media_files/2024/12/08/J1yeFzNVWbmdbVqoRsDw.jpg)
एएनएम न्यूज़, ब्यूरो : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के राज्य की महिलाओं के लिए ड्रीम प्रोजेक्ट 'लक्ष्मी भंडार' के नाम पर अब गांव की महिलाओं ने एक क्लब बनाया है। इस क्लब का मुख्य उद्देश्य गांव की महिलाओं की विभिन्न समस्याओं का समाधान करना, मुसीबत के समय उनके साथ खड़ा होना, बाल विवाह को रोकना और गांव के विकास कार्यों में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करना है। जानकारी के मुताबिक पश्चिम मेदिनीपुर जिले के मेदिनीपुर सदर ब्लॉक के चंद्रा ग्राम पंचायत के सांकडांगा गांव में ऐसा ही एक क्लब बनाया गया है। गांव के पुरुषों ने भी महिलाओं की ऐसी पहल का समर्थन किया है।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)