New Update
/anm-hindi/media/media_files/2025/04/15/SXmnbvGj2bE1zXgHLH4a.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: हाल ही में मुर्शिदाबाद में वक्फ विरोधी प्रदर्शन को लेकर काफी बवाल हुआ था। इस बवाल के चलते कई परिवारों को अपना घर छोड़ना पड़ा। इससे पहले कुछ परिवारों ने अपना घर छोड़कर मालदा में कई जगहों पर शरण ली थी। अब देखा जा रहा है कि सैकड़ों लोग अपना घर छोड़कर पड़ोसी राज्य झारखंड में शरण ले रहे हैं। परिवारों ने बताया कि उन्हें जान बचाने के लिए अपना इलाका छोड़ना पड़ा है। वे झारखंड के पाकुड़ जिले के सीमावर्ती गांवों में शरण लिए हुए हैं। हालांकि, इस मामले पर स्थानीय प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
#WATCH | A few families affected by the violence in Murshidabad (West Bengal) migrate to Pakur (Jharkhand), located on the border area between the two states. pic.twitter.com/YU1iCbywiL
— ANI (@ANI) April 15, 2025