/anm-hindi/media/media_files/O9IyWAN9ODxBEPGvSwzl.jpg)
Dead body of BJP booth president
एएनएम न्यूज़,ब्यूरो : गुरुवार को बंगाल (West Bengal) के पश्चिम मिदनापुर के सबांग (Sabang) में एक भाजपा बूथ अध्यक्ष को घर पर लटका हुआ (Dead Body) पाया गया। जिससे भगवा खेमे ने दावा किया कि मृतक दीपक सामंत की हत्या 8 जुलाई के होने वाले ग्रामीण चुनावों (rural elections) से पहले मतदाताओं को आतंकित करने के लिए टीएमसी द्वारा की गई है।
सूत्रों के मुताबिक राज्य BJP प्रमुख सुकांत मजूमदार ने बताय कि “सबांग में हमारे एक बूथ अध्यक्ष का शव आज बरामद किया गया है। अगर तृणमूल कांग्रेस सोचती है कि वे खून से खेलेंगे, तो भाजपा को भी वही कार्ड खेलना होगा। फिर उन्हें कानून-व्यवस्था के लिए भाजपा को दोष नहीं देना चाहिए। सामंत के परिवार ने स्थानीय तृणमूल नेता मलिक मैती और उनके अनुयायियों पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया।
हालांकि, TMC ने आरोपों से इनकार किया है। तृणमूल के सबंग विधायक (MLA) मानस रंजन भुंइया ने बताय है कि "ये आरोप निराधार हैं। यह पारिवारिक झगड़े का मामला है। शव घर पर बरामद हुआ। भाजपा उनकी मौत पर केवल गंदी राजनीति खेल रही है।"
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)