'जय हिंद' और 'वंदे मातरम' नारे पर CM ममता से सवाल

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री ममता ने वंदे मातरम और जय हिंद को लेकर सवाल पर कहा, क्यों नहीं बोलेंगे? हम जय बांग्ला, बांग्ला में बोलते हैं। वंदे मातरम कहते हैं।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
mamata

CM Mamata Banerjee questioned on the slogans 'Jai Hind' and 'Vande Mataram'

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्यसभा की ओर से जारी किए गए बुलेटिन पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, राज्यसाभ के बुलेटिन में सदन के अंदर थैंक्यू, धन्यवाद, जय हिंद और वंदे मातरम या अन्य किसी भी नारे पर रोक लगाने की बात कही गई है।

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री ममता ने वंदे मातरम और जय हिंद को लेकर सवाल पर कहा, क्यों नहीं बोलेंगे? हम जय बांग्ला, बांग्ला में बोलते हैं। वंदे मातरम कहते हैं। यह हमारा आजादी का नारा है। राष्ट्रगीत है। जय हिंद नेताजी (सुभाष चंद्र बोस) का नारा है। जिस नारे को लेकर हम लोगों ने लड़ा है। यह हमारे देश का नारा है। इससे जो टकराएगा, चूर-चूर हो जाएगा।