भाजपा सांसद सौमेंदु ने CM ममता के खिलाफ दर्ज कराई FIR

बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के भाई और भाजपा सांसद सौमेंदु अधिकारी ने दिल्ली पुलिस में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
cm mamata

cm mamata

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के भाई और भाजपा सांसद सौमेंदु अधिकारी ने दिल्ली पुलिस में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। जानकर के मुताबिक, उनका आरोप है कि ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर झूठी और भड़काऊ जानकारी फैलाई है।

सौमेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी ने एक महिला और उसके बच्चे पर दिल्ली पुलिस द्वारा पिटाई किए जाने का झूठा दावा किया है।