TMC नेता शाहजहां देशद्रोही है : अरुण हलदर

अरुण हलदर ने टीएमसी नेता शाहजहां शेख के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। जानकारी के मुताबिक हलदर ने खुलासा किया कि शेख विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में शामिल है और ईडी अधिकारियों पर हमले के पीछे उसका हाथ था।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
arn hldr

Arun Halder

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो : बंगाल के संदेशखाली में हिंसा भड़कने के कुछ दिनों बाद, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष अरुण हलदर ने टीएमसी नेता शाहजहां शेख के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। जानकारी के मुताबिक हलदर ने खुलासा किया कि शेख विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में शामिल है और ईडी अधिकारियों पर हमले के पीछे उसका हाथ था। शाहजहां संदेशखाली का रहने वाला है और इलाके में कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। वह देशद्रोही है। हमारे पास सभी रिपोर्ट हैं। जल्द ही एनआईए एक्ट में उसके खिलाफ मुकदमा शुरू होगा। वह महिलाओं का चयन और अपहरण भी करता है और ‘तालिबानी’ गतिविधियों जैसी चीजों में शामिल होता है।