Asia cup 2023 : क्या आठवीं बार बाजी मार पाएगा भारत?

भारत ने सात और श्रीलंका ने छह बार इस खिताब को जीता है। पिछली बार भारत ने 2018 में एशिया कप जीता था और अब टीम की नजर पांच साल बाद आठवीं बार इस खिताब को जीतने पर होगी।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
will be able to win

Will India be able to win

एएनएम न्यूज, ब्यूरो: आखिरकार एशिया कप 2023 (Asia cup 2023 ) अपने अंजाम तक पहुंचने जा रहा है। फाइनल में भारत (India) और श्रीलंका (Sri Lanka) की टीमें आमने-सामने हैं और खिताबी मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। 19 दिनों के इस टूर्नामेंट का आज 13वां और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने सात और श्रीलंका ने छह बार इस खिताब को जीता है। पिछली बार भारत ने 2018 में एशिया कप जीता था और अब टीम की नजर पांच साल बाद आठवीं बार इस खिताब को जीतने पर होगी।