टीम इंडिया ने जीता हॉकी एशिया कप का खिताब, PM मोदी ने दी बधाई

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। बिहार के राजगीर में रविवार को खेले गए फाइनल मैच में भारत की हॉकी टीम ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से हरा दिया है।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
modi Asia Cup 2025

Asia Cup 2025

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। बिहार के राजगीर में रविवार को खेले गए फाइनल मैच में भारत की हॉकी टीम ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से हरा दिया है। भारतीय टीम ने 8 साल के अंतराल के बाद पुरुष एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट का खिताब जीता। जानकारी के मुताबिक, भारतीय टीम की इस जीत से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गदगद हो गए हैं। पीएम मोदी ने भारत की इस जीत को बेहद खास बताया है।