Asia cup Final 2023 : 15.2 ओवर में सिमटी टीम श्रीलंका, बनाया न्यूनतम स्कोर

श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम श्रीलंका भारतीय गेंदबाजों के सामने ठीक खड़ा भी नहीं हो पाया। एशिया कप फाइनल 2023 में 15.2 ओवर में सिर्फ 50 रन पर श्रीलंका की पूरी टीम सीमट गई। 50 रन का स्कोर किसी भी वनडे फाइनल में न्यूनतम स्कोर है।

author-image
Jagganath Mondal
17 Sep 2023
sri lanka lowest run.

Lowest score in Asia cup Final 2023

एएनएम न्यूज, ब्यूरो: एशिया कप 2023 का फाइनल (Asia cup Final 2023) में भारत (India) और श्रीलंका (Srilanka) की टीमें आमने-सामने हैं। पिछली बार भारत ने 2018 में एशिया कप जीता था और अब टीम की नजर पांच साल बाद आठवीं बार इस खिताब को जीतने पर होगी। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम श्रीलंका भारतीय गेंदबाजों के सामने ठीक खड़ा भी नहीं हो पाया। एशिया कप फाइनल 2023 में 15.2 ओवर में सिर्फ 50 रन पर श्रीलंका की पूरी टीम सीमट गई। 50 रन का स्कोर किसी भी वनडे फाइनल में न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप 2000 में शारजाह में 54 रन पर सिमट गई थी। अब श्रीलंका ने इससे भी न्यूनतम स्कोर बनाया है। यानी श्रीलंका द्वारा बनाया गया 50 रन का स्कोर भारत के खिलाफ वनडे में श्रीलंका का न्यूनतम स्कोर है साथ ही एशिया कप का भी न्यूनतम स्कोर है।